www.goltoo.in

क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्रों का बढ़ता है ज्ञान-डॉ अमिता शर्मा

December 2, 2022 | by Goltoo

rdscollege

Muzaffarpur 2 December : आरडीएस कॉलेज के एनएसएस वॉलिंटियर एवं अंग्रेजी पार्ट 2 के छात्र हर्षित कुमार राणा को नेशनल यूथ कॉन्फ्रेंस में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। ज्ञात हो कि पूरे देश भर से लगभग 75 विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं इस क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिए। इसका आयोजन आईआईटी पटना में 24.11. 2022 को हुआ।


हर्षित के इस उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ अमिता शर्मा समेत कॉलेज के शिक्षक एवं छात्रों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्राचार्या ने कहा कि हर्षित के इस उपलब्धि से कॉलेज का मान बढ़ा है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों का व्यवहारिक ज्ञान बढ़ता है। ऐसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलता है। सभी छात्र छात्राओं को क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने ज्ञान और प्रतिभा को बढ़ाना चाहिए।


मौके पर लाइब्रेरियन डॉ पूनम कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ रवि भूषण, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज, डॉ पवन, डॉ प्रवाल चटर्जी, श्री पंकज भूषण, आकाश, अनमोल, सुल्तान अली समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

#Muzaffarpur #edscollege #News

RELATED POSTS

View all

view all