Headlines

कुशीनगर उत्तर प्रदेश में कुंएं पर चढ़ शादी देखने के दौरान हादसा,13 की मौत Kusinagar Uttar Pradesh kills 13 in Well Accident

Service Regularization
Advertisements

कुशीनगर उत्तर प्रदेश में कुंएं पर चढ़ शादी देखने के दौरान हादसा,13 की मौत


Kusinagar 17 February :16 फरवरी की रात शादी का समारोह बना काल ,मौत के मुंह में समां गई 9 लड़कियों समेत 13 जिंदगियां.कुशीनगर के नौरंगिया स्कूल टोला में शादी समारोह था जिसे देखने गांव की लड़कियां कुंएं पर बने जाली पर चढ़ शादी समारोह देख रहे थे इसी बीच ज्यादा भर होने के कारण लोहे की जाली टूट गई और बड़ा हादसा हो गया जिसमे ९ लड़कियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई.कुंएं में दर्जनों महिलाएं गिरी जिसमे अभी तक 11 महिलाओं की मौत हुई हैहादसा रात करीब साढ़े 9 बजे का है। घटना के करीब एक घंटे बाद पहुंचे प्रशासन ने देर रात तक रेस्क्यू किया। करीब 25-30 महिलाएं घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की हल्दी रस्म का कार्यक्रम था। रात 9.30 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास शादी की रस्म के लिए पहुंची थीं। कुएं पर स्लैब बना था।.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है.उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

#kushinagar #kushinagarnews #hindinews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *