Headlines

L.S. College के 124वे स्थापना दिवस समारोह पर राज्यपाल द्वारा वृक्षारोपण ३ जुलाई को, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 27 June : L.S. College 3 जुलाई को लंगट सिंह कॉलेज के 124वे स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की संयुक्त बैठक प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई. प्राचार्य प्रो राय ने कहा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शमिल होने के लिए कुलाधिपति और बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपनी सहमति दे दी है.

3 जुलाई को लंगट सिंह कॉलेज के 124वे स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा.
3 जुलाई को लंगट सिंह कॉलेज के 124वे स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर परिचर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी करेंगे. साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ ने भी सहमति दे दी है. प्रो राय ने कहा कि समारोह में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक परिचर्चा भी आयोजित होगी.

3 जुलाई को लंगट सिंह कॉलेज के 124वे स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा.
3 जुलाई को लंगट सिंह कॉलेज के 124वे स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा.

कैम्पस में 124 फलदार पेड़ लगेंगे

उन्होंने कहा की स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवम कर्मचारी कैम्पस में 124 फलदार पेड़ लगाएंगे जिस अभियान की शुरुआत महामहिम राज्यपाल द्वारा वृक्षारोपण से होगा.

आदर्श आचार संघिता का विमोचन

समारोह में कॉलेज के आदर्श आचार संघिता का विमोचन भी किया जायेगा. कॉलेज परिसर में नवनिर्मित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी स्थापना दिवस के अवसर पर किया जाना है.

तैयारियों को अंतिम रूप

बैठक में समारोह की तैयारियों के लिए बनाई गई विभिन्न कमिटियों के रिपोर्ट पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. बैठक में आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. बैठक में प्रो गोपालजी, प्रो राजीव झा, प्रो ओपी रमण, प्रो एनएन मिश्र, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ फैयाज अहमद, डॉ एनएन मिश्रा,डॉ आलोक कुमार, डॉ आशीष कांता, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, सुजीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

#Lscollege #Muzaffarpur #news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *