www.goltoo.in

L.S. College लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य को पितृशोक

July 20, 2023 | by Goltoo

IMG_20230702_181837

Muzaffarpur 20 July : L.S. College के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के पिता श्री बैद्यनाथ राय का बुधवार रात पटना के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया. वे पिछले कुछ अर्से से बीमार थे तथा इलाजरत थे. वे 83 वर्ष के थे. उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बेगुसराय के राजापुर ले जाया गया तथा सिमरिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. प्राचार्य के पिता के निधन की जानकारी प्राप्त होने पर आज लंगट सिंह कॉलेज में दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की गई.

L.S. College

L.S. College के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो गोपाल जी ने कहा कि प्राचार्य के पिताजी श्री बैद्यनाथ राय का शिक्षा के प्रति काफी लगाव था तथा उन्होंने 1962 में बिहार विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री की थी. प्राचार्य प्रो राय पर उनका अत्यधिक प्रभाव रहा है तथा प्राचार्य के सफल अकादमिक करियर और अनुशासित व्यक्तित्व निर्माण में उनकी बड़ी भूमिका रही. प्राचार्य के पैतृक आवास बेगुसराय जाकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में कॉलेज से प्रो सुरेंद्र राय, प्रो विजय कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, ऋषि कुमार, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार, बालमुकुंद आदि शामिल रहे।

#Muzaffarpur #news #lscollege

RELATED POSTS

View all

view all