Headlines

Lalit Vijay Cup Football Final मोतिहारी और सिवान के बीच

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 6 February : मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित 3rd ललित विजय फुटबॉल प्रतियोगिता Lalit Vijay Cup Football में आज सोमवार 06 02 24 को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में खेला गया । आज का मैच स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी और इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब जमालपुर के बीच खेला गया।खेल की समाप्ति पर स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने यूनाइटेड क्लब जमालपुर को 4 के मुकाबले 6 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया ।

Lalit Vijay Cup Football Semi-Final

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

इससे पूर्व प्रतियोगिता में आज के मैच का उद्घाटन श्री संजीव कुमार टूर्नामेंट संरक्षक ने श्रीमती सुषमा देवी उपाध्यक्ष एमएससी और वार्ड पार्षद 07, टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजिंग सचिव चंद्र शेखर कुमार @ चंदू जी एवम टी एन वर्मा अध्यक्ष एमएससी ,श्री मनोज कुमार साह पुलिस निरीक्षक काजी मुहम्मदपुर थाना के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। खेल शुरू करने के मौके पर सभी अतिथियों के साथ-साथ फुटबॉल जगत से उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय ललित जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
Lalit Vijay Cup Football
SKJ Law College
SKJ Law College

मैच के प्रारंभ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 9 वे मिनट में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 17 विकाश बावरी ने दाहिने छोड़ से मिले क्रॉस पास पर मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए।खेल के 34 वे मिनट में गलत खेल के लिए जर्सी नंबर 17 विकाश बाऊरी को निर्णायक के द्वारा पीला कार्ड दिलाया गया।

SKJ Law College
SKJ Law College

खेल के 44 वे मिनट में जर्सी नंबर 7 सोनू कुमार सिंह ने बाए छोर से मिले क्रॉस पास पर गोल कर बढ़त को दो शून्य कर दिया गया।मध्यांतर तक स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की टीम दो गोल से आगे थी ।

SKJ Law College


खेल के दूसरे हाफ में इलेवन स्टार जमालपुर के जर्सी नंबर 4 ओमप्रकाश ने 68 मिनट में अपनी टीम की ओर से गोल कर स्कोर 2/1कर दिया।खेल के 82 वे मिनट में इलेवन स्टार जमालपुर के जर्सी नंबर 19 अक्षय कुमार को गलत खेल के लिए निर्णायक द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया।

SKJ Law College

खेल के 90+3 वे मिनट में जमालपुर टीम केजर्सी नंबर 10 बिजेंद्र कुमार ने अपनी टीम के लिए गोल कर स्कोर दो दो की बराबरी कर दिया दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने गोल के लिए कई शानदार मूव बनाएं और खिलाड़ियों द्वारा काफी उम्दा खेल का का प्रदर्शन किया गया और गोल करने के कई मौके गवाए।

SKJ Law College

दो दो गोल के स्कोर पर मैच की समाप्ति हुई जिसके बाद दोनो टीमों के बीच 15 (साढ़े सात, साढ़े सात) मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।दो दो गोल से बराबरी के बाद मैच में निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। निर्णायक दल के असगर हुसैन , दीपक कुमार,मुहम्मद करार, इरशाद मलिक ने अपनी भूमिका निभाई।

SKJ Law College

दोनो टीमों को पांच पांच पेनल्टी शूट दिया गया।स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 12निशांत राज ,जर्सी नंबर 11गोपाल बोदराजर्सी नंबर 4 दीपेश कुमार,जर्सी नंबर 7 सोनू कुमार सिंह ने गोल किया।जर्सी नंबर 14 रेहान के द्वारा मारे शॉट को जमालपुरके गोलकीपर ने बचाओ कर दिया।

SKJ Law College
SKJ Law College

इलेवन स्टार जमालपुर के जर्सी नंबर 3 ब्रजेश रंजन, जर्सी नंबर14 सुनील मरांडी,ने गोल किया।जर्सी नंबर 4 ओमप्रकाश जर्सी नंबर 11 सनोज मुर्मू के शॉट को मोतिहारी के गोलकीपर ने रोक दिया। जिससे टाई ब्रेकर में स्कोर 6 बनाम 4 का रहा।और स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की टीम इलेवन स्टार जमालपुर को 4 के मुकाबले 6गोल से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College

खेल के समाप्ति बाद स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 7 सोनू कुमार सिंह को बेस्ट ऑफ़ 22 के रूप में 500 रुपया के नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर हरनाम सिंह ,सुनील कुमार सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव,श्रीमती सुषमा देवी वार्ड पार्षद 7 , पंकज कुमार @ गुड्डू, अनिल कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह,राजेंद्र साह ,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,हरनाम सिंह,बृजेंद्र चौधरी@ बैजू जी,राजा कुमार@राजा,आशिफ हुसैन ,राजीव सिन्हा,संजय कुमार मुहम्मद सलाउद्दीन, सुमन श्रीवास्तव,और फुटबॉल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।टूर्नामेंट सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया की कल दिनांक 07.02.23 का शानदार फाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी और यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच खेला जाएगा।

#lalitvijaycup #football #muzaffarpur