Headlines

Lalit Vijay Cup विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर फाइनल में

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 6 February : आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को चतुर्थ ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट Lalit Vijay Cup का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर ने स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को शून्य के मुकाबले 4 गोलों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

Lalit Vijay Cup Football

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चतुर्थ ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी बनाम विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया ।आज के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्री रत्नांबर नीलये उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आयुक्त कार्यालय मुजफ्फरपुर ने विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार प्रमंडलीय नज़ीर आयुक्त कार्यालय मुजफ्फरपुर, सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ अनिल कुमार सिंह उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, पंकज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज मुख्य संरक्षण मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, रामनरेश ईश्वर उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब, सुषमा देवी उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब, राजीव कुमार सिन्हा पूर्व सचिव बिहार राज्य शतरंज फेडरेशन विजय कुमार सिंह सिकंदर आजम खान राजेश कुमार सिन्हा उर्फ मुरली ,चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी आयोजन सचिव, दीपक कुमार , एवं अन्य खेल प्रेमी दर्शकों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया.

Lalit Vijay Cup
Lalit Vijay Cup

खेल शुरू होने के पहले आयोजन सचिव चंद्रशेखर कुमार एवं टूर्नामेंट सचिव शैलेंद्र कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ प्रतीक चिन्ह और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय ललित कुमार आर्य के तैल चित्र पर पुष्प चढ़कर पुष्पांजलि दी गई।y Cup

Service Regularization
Lalit Vijay Cup
Lalit Vijay Cup

खेल के शुरुआत से ही दोनों टीमें एक दूसरे पर गोल करने के लिए काफी प्रयास किये। आज का खेल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा लेकिन खेल के पूर्वार्ध में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सके। मध्यांतर तक दोनों टीमें शून्य शून्य से बराबरी पर थी। मध्यांतर के पश्चात विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के विरुद्ध लगातार अटैक किया और खेल के 63 मिनट में विशाल विहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 17 चंचल कुमार के द्वारा गोलकर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए।

Service Regularization

इसके बाद विशाल बिहारी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने लगातार हमला बोल दिया एवं खेल के 79 मिनट में जर्सी नंबर 24 वापी ने गोल किया जर्सी नंबर 18 सादिक ने 84 वे और 89वे मिनट में दो गोल कर अपनी टीम की बढ़त 4 शून्य का कर दिए। खेल के समाप्ति पश्चात विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को शून्य के मुकाबले चार गोलों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला न्यू स्टार फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर के साथ दिनांक 7 फरवरी 2025 को होगा।

Service Regularization
Lalit Vijay Cup

खेल में बेस्ट 22 का पुरस्कार विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 17 चंचल कुमार को दशरथ प्रसाद सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ एजुकेशन मुजफ्फरपुर के सोनल बनर्जी, बीके सिंह और कमलेश कुमार के द्वारा नगद ₹500 का पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

Lalit Vijay Cup
Lalit Vijay Cup

आज के मैच में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में डॉक्टर अंजना एवं डॉक्टर सोनू ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाई।


निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार( बिहार रेफरी) असगर हुसैन (बिहार रेफरी) शमीमुल हक उर्फ पप्पन( बिहार रेफरी) इरशाद मलिक ( बिहार रेफरी ) ने अपनी भूमिका निभाई।
मैच कमिश्नर के रूप में नौशादुल हसन ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।


टूर्नामेंट सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कल दिनांक 7 फरवरी 2025 को दिन के 1:30 से न्यू स्टार फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर बनाम विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *