Headlines

Lalit Vijay Football Cup : ललित विजय कप के फाइनल में सिवान

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 6 February: मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में खेले जा रहे ललित विजय फुटबॉल क्लब फुटबॉल कप में आज दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. सेमी फाइनल मैच यूनाइटेड क्लब सिवान और स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ बाल्मीकि नगर के बीच खेला गया.

Shaheed Diwas

दूसरे सेमीफाइनल में यूनाइटेड क्लब सिवान बाल्मीकि नगर को चार के मुकाबले 2 गोलों से हरा दिया. पहले हाफ में तीन गोल किए गए. दो के मकाबले एक गोल से सिवान आगे थी पहले हाफ में.

Shaheed Diwas

पहले हाफ में बाल्मीकि नगर की तरफ से तीसरे मिनट में ही पहला गोल किया गया. पांचवें मिनट में जवाबी गोल सिवान की तरफ से उस्मान ने किया. सिवान की तरफ से दूसरा गोल लियोन ने 43वें मिनट में किया. तीसरा गोल रोहित ने सिवान की तरफ से 60वें मिनट में किया और टीम को 3-1 से बढ़त बना दी.

इसके बाद जवाबी गोल बाल्मीकि नगर की तरफ से शत्रुघ्न ने 86वें मिनट पर किया. स्कोर और आगे बढ़ाते हुए उसमान ने 88वें मिनट में चौथा गोल और अपना दूसरा गोल दागा. आज बाल्मिकीनगर के के मनीष चौधरी को Best22 का अवार्ड मिला. प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया सिवान के रोहित को.


कल फाइनल मैच मोतिहारी और सिवान के बीच खेला जाएगा खुदीराम बोस स्टेडियम में दिन के 1:00 बजे से. आज के मैच अंपायर दिनेश कुमार सुमन, दीपक कुमार, शमीमुल हक़ और मोहम्मद सलाउद्दीन थे.

#football