Headlines

Lohar Sammelan : 1992 के बाद ऐतिहासिक विराट लोहार सम्मेलन की तैयारी तेज

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 23 February : 1992 के बाद ऐतिहासिक विराट लोहार सम्मेलन Lohar Sammelan की तैयारी तेज, लोहार समाज के नेताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

Lohar Sammelan

विराट लोहार सम्मेलन 9 मार्च 2025 की तैयारियों के बीच लोहार समाज के राजनीतिक और संवैधानिक अधिकारों को लेकर जबरदस्त आवाज उठाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रथम सरपंच स्वर्गीय जटहु प्रसाद ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से आज गायघाट प्रखंड के हनुमाननगर गांव में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह के दौरान समाज के नेताओं ने सत्ता में भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों की बहाली की पुरजोर मांग की।

Lohar Sammelan : 1992 के बाद ऐतिहासिक विराट लोहार सम्मेलन की तैयारी तेज
Lohar Sammelan : 1992 के बाद ऐतिहासिक विराट लोहार सम्मेलन की तैयारी तेज

इस अवसर पर लोहार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा और लोहार समाज के प्रमुख नेता व विराट लोहार सम्मेलन के संयोजक मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि समाज को उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, जिसे अब और सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सत्ता में भागीदारी की मांग करते हुए कहा कि लोहार समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत किए बिना समुचित विकास संभव नहीं है।

Lohar Sammelan : 1992 के बाद ऐतिहासिक विराट लोहार सम्मेलन की तैयारी तेज
Lohar Sammelan : 1992 के बाद ऐतिहासिक विराट लोहार सम्मेलन की तैयारी तेज

सम्मेलन में यह संकल्प लिया गया कि जब तक लोहार समाज को उसका संवैधानिक अधिकार वापस नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 9 मार्च 2025 को आयोजित विराट लोहार सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यापति ठाकुर ने की, जबकि इस दौरान लोकस जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम ठाकुर, सह संयोजक अरुण कुमार ठाकुर, नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा, लोकस प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण ठाकुर, मुखिया पति अशोक कुमार शर्मा, सुजीत कुमार शर्मा, दीपू ठाकुर, लोकेश कुमार, रामस्वार्थ ठाकुर, गंगा ठाकुर, राजू ठाकुर, रणधीर कुमार, राजन कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।