Muzaffarpur 2 October : आज दिनांक 02अक्टूबर 2025को LP Shahi College Muzaffarpur के कुढ़नी स्थित भवन सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ललितेश्वर प्रसाद शाही का जन्म जयंती समारोह, महाविद्यालय परिवार की ओर से मनाया गया l जिसमे मुख्य अतिथि एस. के. जे. कॉलेज के निदेशक श्री जयंत कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रो. बी. एम. आज़ाद, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार, श्री सुनील यादव, मुखिया राजकपूर भगत, श्री अरविन्द कुमार, डॉ. ऋतुराज, डॉ एस. पी. चौधरी, श्री उज्जवल कुमार इत्यादि उपस्थित रहे l
LP Shahi College Muzaffarpur में गाँधी,शास्त्री,एल. पी. शाही का जन्म जयंती
इस समारोह में स्वागत सम्बोधन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने करते हुए गाँधी जी के विभिन्न आंदोलनो को बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व क्षमता अतुलनीय था एवं शास्त्री जी के विषय में बताया कि वे ईमानदारी एवं सादगी की प्रतीक थे, साथ ही उन्होंने एल. पी. शाही को एक प्रखर शिक्षाविद बताया और कहा कि शाहीजी विद्यार्थियों की आवश्यक्ताओ और समस्याओ के निदान हेतु अनेको शिक्षण संस्थान की स्थापना किये l

मुख्य अतिथि एस के जे लॉ कॉलेज के निदेशक श्री जयंत कुमार ने महात्मा गाँधी की प्रासंगिकता, लालबहादुर शास्त्री के राष्ट्रीयता और एल. पी. शाही के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला l

विशिष्ट अतिथि प्रो. ब्रजमोहन आज़ाद ने गांधीजी के सत्य -अहिंसा, सविनय अवज्ञा और सत्याग्रह के माध्यम से किये गए राष्ट्रीय आंदोलन के साथ शास्त्री जी के ‘जय जवान -जय किसान ‘नारा की प्रासंगिकता पर बल देते हुए एल. पी. शाहीजी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्य को बिहार के विकास का आधार बताया l स्थानीय प्रबुद्ध जनों में श्री सुनील यादव ने तीनो स्वतंत्रता सेनानियों के जन्मदिन को संगम की संज्ञा देते हुए तीनो व्यक्तित्व (गांधीजी, शास्त्रीजी, शाहीजी )से आज के नेताओं को सीख लेने की सलाह दी l


एस. के. जे. लॉ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ एस. पी. चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में शाहीजी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शास्त्रीजी और गांधीजी को देश का अतुलनीय धरोहर बताया l
सभा को सम्बोधित करने वाले अन्य वक्ताओ में स्थानीय जन प्रतिनिधि श्री अरविन्द कुमार, पंचायत समिति सदस्य श्री मुखलाल भगत, आदित्य कुमार, डॉ रितुराज, रामनरेश साह, मुखिया राजकपूर भगत, अभिकर्ता श्री जयनन्दन भगत, श्री उज्जवल कुमार इत्यादि थे l
SKJ Law College Muzaffarpur में गांधी, शास्त्री एवं एल.पी. शाही जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित https://t.co/WEmaKsqek7 #Muzaffarpur pic.twitter.com/Ej9vaBJD6i
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 2, 2025
इस समारोह में अत्यधिक संख्या में छात्र-छात्राएं और उसके अभिभावक, सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे l
सभा की संचालन प्रो. सुनील कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री उज्जवल कुमार ने किया l

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।