Headlines

LS College में 32 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स का भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

LS College में 32 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स का भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित LS College में 32 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स का भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
Advertisements

Muzaffarpur 8 February : 32 बिहार बटालियन एनसीसी के तहत LS College में 2023 बैच के कैडेट्स के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों पर बल दिया। गणतंत्र दिवस परेड व थल सेना कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया।

LS College में 32 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स

32 बिहार बटालियन एनसीसी के अंतर्गत LS College में 2023 बैच के कैडेट्स के सम्मान में एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

LS College में 32 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स का भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
LS College में 32 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स का भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

अध्यक्षता करते हुए पर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कैडेट्स के अनुशासित जीवन और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण केवल सैन्य कौशल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्म-साक्षात्कार और चरित्र निर्माण की एक अनवरत साधना है। तीन वर्षों के इस कठिन अनुशासन के दौरान एक कैडेट उच्च जीवन मूल्यों, अडिग संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा भाव को आत्मसात करता है। प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि कॉलेज ये युवा दूत जहां भी जाएंगे, अपने चरित्र और कार्यशैली से इस संस्थान और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार ने इस अवसर पर छात्रों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि एक एनसीसी कैडेट के लिए देश सेवा ही सर्वोपरि धर्म है। बटालियन के सूबेदार मेजर रणजीत सिंह ने भी कैडेट्स के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह के दौरान नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले अंडर ऑफिसर मो. सलमान, सार्जेंट संजीव कुमार, सार्जेंट आशुतोष राज तथा थल सेना कैंप में प्रतिभाग करने वाले अंडर ऑफिसर सना खातून, अनुराग आनंद, नमृता सुधीर और सृष्टि को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर अवसर पर हवलदार सूर्या, सीनियर अंडर ऑफिसर अनमोल झा, पुष्पांजलि, खुशी, असानसी, शालू आदि सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित थे।