Headlines

LS College बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा निरीक्षण

LS College
Advertisements

Muzaffarpur 17 August : बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता श्री ओमप्रकाश ने LS College में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया.

LS College निरीक्षण

उन्होंने प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय के साथ मिलकर परियोजना की प्रगति का आकलन किया और योजना से जुड़े संवेदकों को आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल कॉलेज की भौतिक संरचना में सुधार होगा, बल्कि छात्रों की शिक्षा और सहूलियतों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. प्राचार्य प्रो राय ने विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और सुरक्षा मानकों के विषय में भी चर्चा की. उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी हो सकें और छात्रों के लिए एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सके.

LS College बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा निरीक्षण
LS College बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा निरीक्षण

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बीएसईआईडीसी द्वारा बनाए जा रहे पांच स्मार्ट क्लास रूम में एक्सेसरी नही लगाने पर अपनी चिंता से मुख्य अभियंता को अवगत कराते हुए कहा कि बिना सहयोगी सामग्रियों के स्मार्ट क्लास रूम का उपयोग संभव नही है. उन्होंने जल निकासी की उत्तम व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरा लगाना तत्काल शुरू करने तथा नवनिर्मित सड़क के दोनो ओर पैवर ब्लॉक लगाने का काम तुरंत शुरू करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्य अभियंता ने अपनी सहमति दी.

LS College बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा निरीक्षण
LS College बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा निरीक्षण

मुख्य अभियंता ने कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों, जैसे ऑडिटोरियम, गर्ल्स कॉमन रूम, स्मार्ट क्लास, सीवरेज सिस्टम, आंतरिक सड़क निर्माण आदि की संबंधित संवेदकों के विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर जानकारी ली और संवेदकों को कुछ आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि छात्रों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके. श्री ओमप्रकाश ने यह भी कहा कि गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जाए ताकि निर्माण के निर्देशित मानकों का संपूर्ण अनुपालन सुनिश्चित हो.

मौके पर प्रो गोपालजी, डॉ नवीन कुमार, सत्येंद्र सत्यार्थी, श्याम पासवान, रमाशंकर कुमार, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।