Headlines

LS College : डॉ. शशिकांत पांडेय बने बीलिस कोर्स के नए समन्वयक

LS College डॉ. शशिकांत पांडेय : नए समन्वयक LS College डॉ. शशिकांत पांडेय : नए समन्वयक
Advertisements

Muzaffarpur 4 April : LS College में संचालित पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान व्यावसायिक कोर्स के नए समन्वयक के रूप में डॉ. शशिकांत पांडेय को नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

LS College डॉ. शशिकांत पांडेय : नए समन्वयक

राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ पाण्डेय को दो वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्राचार्य कक्ष में डॉ. शशिकांत पांडेय ने प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया से मिलकर अपना कार्यभार ग्रहण किया।

LS College डॉ. शशिकांत पांडेय : नए समन्वयक
LS College डॉ. शशिकांत पांडेय : नए समन्वयक

प्रो. कनुप्रिया ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एलएस कॉलेज की शैक्षणिक गरिमा को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने महाविद्यालय की ऐतिहासिक लाइब्रेरी को लेकर कहा कि हमारा लक्ष्य महाविद्यालय की भव्य विरासत वाली लाइब्रेरी को डिजिटल युग के अनुरूप उन्नत बनाना है।

बीलिस जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की इसमें अहम भूमिका है। हम न केवल छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा देंगे, बल्कि विभाग के सहयोग से लाइब्रेरी की दुर्लभ पांडुलिपियों और पुस्तकों के संरक्षण के लिए आधुनिक ई-रिसोर्स प्रणाली को भी सुदृढ़ करेंगे। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने यह भी बताया कि कॉलेज की ई-लाइब्रेरी जल्द ही शुरू की जाएगी और इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

नई जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. शशिकांत पांडेय ने कहा कि समन्वयक के रूप में प्रयास रहेगा कि छात्रों को पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण मिले। नई जिम्मेदारी पर डॉ पाण्डेय को बधाई देने वालों में प्रो. राजीव झा, प्रो. एसआर चतुर्वेदी, डॉ अर्धेंदु, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य शामिल रहे।