Muzaffarpur 2 September : LS College में प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने नव पदस्थापित सहायक प्राध्यापक डॉ वेद प्रकाश दुबे को जूलॉजी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
LS College में डॉ वेद प्रकाश दुबे बने जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष

कॉलेज में उनके पदस्थापना के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद करते हुए प्रो कनुप्रिया ने कहा कि विभाग में काफी समय से कोई भी नियमित शिक्षक नहीं थे। अब छात्रों के पठन पाठन और विभागीय कार्य ज्यादा अच्छे से हो पाएंगे। उन्होंने नए विभागाध्यक्ष को सैद्धांतिक के साथ ही प्रैक्टिकल वर्गों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पीजी की पढ़ाई वाले सभी विभागों में एक रिसर्च सेल स्थापित किया जाएगा और छात्रों को नेट की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं ।
B.R.A. Bihar University ने बीएड कॉलेजों को पारदर्शिता और शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने का दिया निर्देश https://t.co/W2r6KqjNgP #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/foEL3F1t8K
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 2, 2025
मौके पर प्रो टीके डे, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा, आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।