Muzaffarpur News

LS College हिंदी विभाग में प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisements

Muzaffarpur 28 September: LS College लंगट सिंह कॉलेज, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और भारतीय भाषा मंच, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हिंदी विभाग में प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

LS College हिंदी विभाग

इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले पांच विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में करीब 150 छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।

LS College हिंदी विभाग में प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
LS College हिंदी विभाग में प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन


इस मौके पर भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में साहित्य से संबंधित करीब 50 प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रतिभागियों ने उत्तर दिया है। भारतीय भाषा मंच पूरे देश के सभी संस्थानों में हिंदी भाषा को लेकर इस तरह का आयोजन कर रहा है।

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार झा ने कहा कि भारतीय भाषा मंच का यह प्रयास सराहनीय है। इससे बच्चों में उत्साह बढ़ता है।

LS College हिंदी विभाग
LS College हिंदी विभाग

इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय भाषा मंच के प्रांत सह संयोजक डॉ मनीष कुमार झा, शोध प्रकल्प के प्रांत संयोजक गौरव पवार, एलएस कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो संजीव कुमार मिश्रा, डॉ राधा कुमारी, डॉ शिवेंद्र कुमार, डॉ विजय कुमार उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.