Muzaffarpur 29 August : लंगट सिंह कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती National Sports Day राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।
LS College में National Sports Day

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व इस बात में है कि यह हमें खेलों के महत्व के बारे में बताता है, साथ ही खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी अवसर देता है. खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रहने में मदद करते हैं.

उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की प्रतिभा निखारने, उचित ट्रेनिंग और सहूलियत प्रदान करने के लिए कॉलेज प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा. उन्होंने शिक्षकों से भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील भी की. समारोह में प्रो कनुप्रिया ने क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन करने भी तीन छात्रों को सम्मानित भी किया.
SKJ Law College Muzaffarpur में शिक्षकों की खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया https://t.co/bnkZqBnb1M #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/nKCfMDZoHy
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 29, 2025
आज के कार्यक्रम में टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) के साथ ही शिक्षकों के बीच भी मैच का आयोजन किया गया. कल कबड्डी मैच का आयोजन होगा तथा तीसरे दिन कार्यक्रम का समापन किया जाएगा.
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ राजेश अनुपम ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुरेंद्र राय ने किया. मौके पर प्रो सुनील मिश्रा, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो विजय कुमार, डॉ राजेश्वर कुमार, पीटीआई महेंद्र प्रसाद, अंशु वर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।