Headlines

LS College मुजफ्फरपुर में एनसीसी चयन प्रक्रिया संपन्न, 53 कैडेट्स का होगा चयन

LS College मुजफ्फरपुर में एनसीसी चयन प्रक्रिया संपन्न, 53 कैडेट्स का होगा चयन LS College मुजफ्फरपुर में एनसीसी चयन प्रक्रिया संपन्न, 53 कैडेट्स का होगा चयन
Advertisements

Muzaffarpur 3 September : आज 2/32 कंपनी एनसीसी LS College द्वारा चयन प्रक्रिया आयोजित की गई जिसमें कॉलेज के लगभग सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया, जिनका फिजिकल टेस्ट तथा लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया.

LS College एनसीसी चयन प्रक्रिया

SKJ Law College

LS College की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत् की. प्रो कनुप्रिया ने कॉलेज मे एन सी सी कैडेट्स द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों की तारीफ करते हुए उनसे कॉलेज की गतिविधियों में और ज्यादा भागीदारी की अपील की. उन्होंने कहा एनसीसी छात्रों में एकता और अनुशासन की भावना विकसित करती है.

SKJ Law College

एनसीसी के माध्यम से न केवल सेना में उच्च पदों को प्राप्त किया जा सकता है बल्कि एक सजग एवं बेहतर नागरिक के तौर पर देश के विभिन्न संस्थाओं में सेवा के माध्यम से अपना करियर संवार सकते हैं. जीवन में कौशल सीखने और सभी आयामों में राष्ट्र की सेवा करने के लिए एनसीसी एक उत्कृष्ट माध्यम है. कॉलेज के एनओ ले. (डॉ) राजीव कुमार ने बताया चयन प्रक्रिया के माध्यम से 53 कैडेट्स का चयन किया जाएगा जिसने से एक तिहाई सीटे लड़कियों के लिए आरक्षित है. उन्होंने कहा कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा समय समय पर विशेष सफाई अभियान चलाकर कैम्पस को प्लास्टिक मुक्त और हरा भरा रखना सुनिश्चित किया जा रहा है.

चयन प्रक्रिया में आर्मी के नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, हवलदार सूर्य बहादुर थापा, अंडर ऑफिसर अनमोल झा और सना खातून सहित अन्य कैडेट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा पूरी चयन प्रक्रिया को नियमतः संपन्न करवाया.