Headlines

LS College में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया

LS College
Advertisements

Muzaffarpur 23 January : LS College एलएस कॉलेज की एनएसएस इकाई और एनसीसी ने गुरुवार, 23 जनवरी को कला ब्लॉक स्थित बीबीए सेमिनार हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

LS College नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “नेताजी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान” विषय पर छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी। छात्रों ने नेताजी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं और गीत प्रस्तुत किए।

LS College
LS College नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने अपने संबोधन में कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और देश की सेवा के लिए प्रेरित होना चाहिए।” प्रो. राय ने आगे कहा, “आज के युवाओं को देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्हें शिक्षित और कुशल बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ऋतुराज कुमार, एनसीसी पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डॉ. एनएन मिश्रा, डॉ. विजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को मार्गदर्शन किया तथा नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने को अपील की। एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंशु कुमार, आफताब, न्यासा, स्वेता, शिवम, स्मृति, कुमारी नैना और अन्य स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वेता, न्यासा और अंशु कुमार ने एनएसएस लक्ष्य गीत गाकर सभी का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *