Headlines

LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना: पीरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन पर अभिविन्यास

LS College
Advertisements

Muzaffarpur 30 January : आज दिनांक 30 जनवरी को LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने पीरामल फाउंडेशन के साथ मिल कर फाइलेरिया उन्मूलन पे एक अभिविन्यास रखा. इकाई के सेवकों ने मौके पर शपथ लिया कि वो अपने जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में अपना हर मुमकिन योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.

LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना: पीरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन पर अभिविन्यास
LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना: पीरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन पर अभिविन्यास

LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना

मौके पर सभी का स्वागत करते हुए प्रोग्राम ऑफिसर डॉ ऋतुराज कुमार ने कहा राष्ट्र निर्माण में छात्रों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है और इस हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है. उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य, उद्देश्य, एवं स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला.

LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना: पीरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन पर अभिविन्यास
LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना: पीरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन पर अभिविन्यास

पीरामल फाउंडेशन

आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने कहा कि एनएसएस गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यों के लिए स्वयंसेवा करने से छात्रों को आत्मविश्वासी बनने, नेतृत्व कौशल विकसित करने में बड़ी मदद मिलती है. उन्होंने कहा की एनएसएस स्वयंसेवकों की सरकारी नेतृत्व वाली योजनाओं के संपादन में जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका है.

पिरामल फाउंडेशन के राकेश कुमार ने फाइलेरिया के उन्मूलन हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर एनओ डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, पवन कुमार, अनिल ठाकुर, छात्र स्वयंसेवक रितेश कुमार, ऋषभ राज, गौरव, हर्ष, श्रुति एवं ऋषभ रंजन आदि मौजूद रहे।

#nss #lscollege #muzaffarpur