Headlines

LS College में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

LS College में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती LS College में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती
Advertisements

Muzaffarpur 31 October : LS College में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई. साथ ही उनकी जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज सभागार में कार्यक्रम आयोजन किए गए.

LS College में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर प्राचार्या और शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने एकीकृत भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रो कनुप्रिया ने सभी से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने का आह्वान किया, ताकि हम उस मजबूत और एकजुट भारत के सपने को साकार कर सकें जिसके लिए सरदार पटेल ने अपना जीवन समर्पित कर दिया.

LS College में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को ‘राष्ट्रीय एकता की शपथ’ भी दिलाई. यह शपथ सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों का सम्मान करने और देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहने का एक सामूहिक संकल्प था.

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिकांत पाण्डेय में तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने किया.

मौके पर प्रो. टीके डे, प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा, प्रो. विजय कुमार, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो सुरेंद्र राय, प्रो. एनएन मिश्रा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ अर्धेंदु, डॉ रविभूषण सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *