Headlines

LS College में 11 मई को जेंडर सेंसटाइजेशन: सोसाइटी एवम कल्चर विषय पर विशेष व्यख्यायन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 10 May : LS College सभागार में 11 मई को जेंडर सेंसटाइजेशन: सोसाइटी एवम कल्चर विषय पर विशेष व्यख्यायन आयोजित किया जाएगा.

LS College में 11 मई को

LS College  में 11 मई को
LS College में 11 मई को

जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया कि कॉलेज के आईक्यूएसी एवम वूमेन एंपावरमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे व्याख्यान में पटना विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोवीसी प्रो डॉली सिन्हा मुख्य वक्ता होंगी. प्रो राय ने कहा लंगट सिंह कॉलेज प्रशासन द्वारा लड़कियों को कॉलेज के एनसीसी और एनएसएस विंग में भाग लेने और नामांकन करने के लिए प्रेरित किया जाता है क्योंकि इससे उनमें ताकत, आत्मविश्वास और नेतृत्व गुण विकसित होते हैं.

उन्होंने कहा व्याख्यान आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों का महिलाओं के मुद्दों को समझने और उनसे प्रभावी तरीके से निपटना सीखना है. आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. मौके पर प्रो पुष्पा कुमारी, डॉ त्रिपदा भारती, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।