Muzaffarpur 11 September : LS College शिक्षक संघ चुनाव पूरी तरह से विधि सम्मत तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में सिर्फ शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया हुई ।शेष सभी पद पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित किए गए।
LS College शिक्षक संघ चुनाव

संघ के जनरल बॉडी के द्वारा तय किए गए चुनाव आयुक्त प्रो संगम कुमार ने चुनाव उपरांत अध्यक्ष पद हेतु अंग्रेजी विभाग के प्रो संजीव कुमार मिश्रा निर्वाचित घोषित किया गया । बहुत हीं करीबी मुकाबले में प्रो शिवा रंजन चतुर्वेदी परास्त हो गए।जबकि महासचिव पद के लिए इतिहास विभाग के डॉ राजीव कुमार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। लेकिन इसकी विधिवत घोषणा निर्वाचन आयोग ने चुनाव संपन्न होने के बाद की।
B.R.A. Bihar University "कंप्यूटर एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी https://t.co/tpdBxflCye #muzaffarpur @DineshCRai pic.twitter.com/jxGK8MJG4I
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 11, 2024
उपाध्यक्ष के पद पर डॉक्टर बानेश्वर कुमार एवं प्रो राजेंद्र राय संयुक्त सचिव के पद पर डा साजिदा अंजुम एवं डॉ स्वीटी सुप्रिया, कोषाध्यक्ष के पद पर प्रो सुरेंद्र राय तथा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में प्रो जयकांत सिंह, प्रो अरविंद कुमार, डॉ शिवेंद्र कुमार मौर्य,डॉ मुस्तफिज अहद , डॉ एस एन अब्बास, डॉ विजय कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डे,प्रो पंकज कुमार र्निविरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।