Headlines

LS College शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 1 October : LS College के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कॉलेज शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

LS College शिक्षक संघ

LS College शिक्षक संघ
LS College शिक्षक संघ

इस सम्मान समारोह में संघ के नए पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल की सफलता के लिए प्राचार्य प्रो राय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण भरोसा है कि कॉलेज शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की नई टीम शिक्षकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार काम करती रहेगी. प्रो राय ने कहा कि शिक्षक संघ को शिक्षकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को हल करने की दिशा में सक्रिय प्रयास के साथ ही कॉलेज के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना चाहिए.

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि कॉलेज प्रशासन और शिक्षक संघ आपसी समन्वय से कॉलेज को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए समेकित प्रयास करेंगे. कॉलेज प्रशासन और शिक्षक संघ के बीच इस तरह का सामंजस्यपूर्ण संबंध, जिसमें विश्वास और समर्थन की भावना हो, कॉलेज के सर्वांगीण विकास को गति देगा.

शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो संजीव मिश्रा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन और शिक्षक संघ मिलकर छात्रों के लिए एक बेहतर और सकारात्मक शिक्षा परिदृश्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में डॉ राजीव कुमार, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ एसएन अब्बास, डॉ शिवेंद्र कुमार मौर्य शामिल रहे. मौके प्रो गोपालजी, प्रो पुष्पा कुमारी, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य शामिल रहे।