Headlines

LS College दिव्यांग छात्रों की सहायता के लिए ट्राइसाइकिल

LS College
Advertisements

Muzaffarpur 30 August : LS College में दवा व्यवसायी संघ के पूर्व सचिव श्री संजीव कुमार चौधरी द्वारा दिव्यांग छात्रों की सहायता के लिए दो ट्राइसाइकिल दिया गया. साथ ही श्री मोहन चौधरी फाउंडेशन द्वारा भी एक ट्राइसाइकिल दिया गया.

LS College दिव्यांग छात्रों की सहायता

LS College

मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कॉलेज प्रशासन की तरफ से उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दिव्यांग छात्रों को अधिक स्वतंत्रता और आवागमन में सहूलियत मिलेगी तथा वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार आसानी से आना-जाना कर सकेंगे. प्रो राय ने कहा कि श्री चौधरी ने इस पहल के माध्यम से समाज में दिव्यांग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मदद के हाथ बढ़ाने को प्रेरित होंगे.

यह दान न केवल दिव्यांग छात्रों के लिए एक आवश्यक साधन है, बल्कि एक प्रेरणा भी है कि समाज में सभी को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए. उन्होंने श्री चौधरी के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अन्य लोग भी इस तरह की मदद के लिए आगे आएंगे. प्रो राय ने कहा कि इन ट्राइसाइकिल का उपयोग परीक्षा भवन और कला भवन में किया जाएगा.

मौके पर प्रो संजीव मिश्रा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ एनएन मिश्रा, डॉ राजेश्वर कुमार, ऋषि कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *