Headlines

Science College मुजफ्फरपुर में श्रमिकों के सम्मान में समारोह का भव्य आयोजन

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 2 May :M.P. Sinha Science College एम.पी. सिन्हा साइंस कॉलेज में श्रमिकों के सम्मान में समारोह का भव्य आयोजन.

M.P. Sinha Science College, मुजफ्फरपुर, में, 2 मई 2025 – को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके अथक परिश्रम, ईमानदारी और संस्थान के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नलिन विलोचन ने की।

M.P. Sinha Science College

M.P. Sinha Science College

इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कर्मचारियों को आवश्यक दैनिक उपभोग की वस्तुओं से युक्त किट प्रदान की और अपने अध्यक्ष भाषण में श्रमिक वर्ग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व, श्रम कानूनों के विकास तथा वर्तमान समय में मजदूरों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर गहन चर्चा की।

M.P. Sinha Science College

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार साह द्वारा किया गया। समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों के आगमन न्यू प्रोग्राम की शोभा और बढ़ा दी। जिनमें बूटा के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, सिंडिकेट सदस्य डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, सीनेट सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार, बूस्टा सचिव एवं सिंडिकेट सदस्य डॉ. रमेश कुमार गुप्ता, बूस्टा उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार, एवं बूटा जिला सचिव एवं सीनेट सदस्य डॉ. विजेंद्र झा प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

M.P. Sinha Science College
M.P. Sinha Science College

वक्ताओं की श्रृंखला में सबसे पहले डॉ. अरविंद कुमार ने अपने विचार रखते हुए श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला बताते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन हमें श्रमिकों के योगदान का सम्मान करना चाहिए।

M.P. Sinha Science College

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मु. एजाज अनवर ने श्रमिक दिवस की उत्पत्ति, वर्तमान परिस्थितियों और आवश्यक सुधारों जैसे न्यूनतम वेतन, कार्य परिस्थितियों आदि विषयों पर विश्लेषणात्मक और तथ्यपूर्ण चर्चा की।

SKJ Law College
SKJ Law College

दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. नवीन कुमार और राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मुखलाल राय ने भी श्रमिकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और उनके अधिकारों की बात करते हुए उनके मनोबल को ऊंचा रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु शेखर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि कार्यालय की सुचारू दिनचर्या में उनकी भूमिका आधार स्तंभ जैसी है।

अंत में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर परM.P. Sinha Science College के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण – डॉ. संदीप कुमार प्रसाद, डॉ. भरत भूषण, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, डॉ. अपूर्व, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुचिता राज, डॉ. अंजना – सहित कॉलेज के कर्मचारी गण राजीव कुमार, उज्ज्वल, विक्रम, ज्योतिष, मोहम्मद जाकिर आदि उपस्थित रहे।

You may also like to read ……..