Muzaffarpur 23 September : 23 सितम्बर 2025 को MDDM College, मुजफ्फरपुर में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी सप्ताह अंतर्गत इंद्रधनुष पुरस्कार वितरण समारोह एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता ने दिनकर की सामाजिक न्याय चेतना पर विचार रखे और 16 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
MDDM College में इंद्रधनुष पुरस्कार वितरण एवं दिनकर जयंती

आज 23 सितम्बर 2025 महंतदर्शनदासमहिलामहाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी सप्ताह के परिप्रेक्ष्य में इंद्रधनुष पुरस्कार वितरण समारोह एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया l जिसका विषय ‘ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर और सामाजिक न्याय चेतना’ रहा और इसके मुख्य वक्ता प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता जी रहे l
LS College में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती धूमधाम से मनायी गयीं https://t.co/ikTbt7vfSg #dinkar @LS_College @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/3Jig2qp4yS
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 23, 2025
प्रो. रमेश गुप्ता ने रामधारी सिंह दिनकर के सामाजिक न्याय चेतना विषय विस्तृत प्रकाश डाला l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अलका जायसवाल ने हिंदी के महत्त्व एवं दिनकर की सामाजिक न्याय चेतना पर चर्चा की l

विषय प्रवेश डॉ. रिंकु कुमारी ने कराते हुए हिंदी को आत्मा की भाषा एवं दिनकर को सामाजिक न्याय चेतना का कवि कहा l हिंदी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं( कविता पाठ, चित्रारेख, निबंध, भाषण प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया था जिसमें सफल 16 छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया l
हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ नूतन कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया l सभी शिक्षकों एवं छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही l

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।