Headlines

एलएस कॉलेज के बीएमसी विभाग में मीडिया संगोष्ठी का आयोजन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 26 November: लंगट‌ सिंह महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में शनिवार को साप्ताहिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय था- मीडिया का सामाजिक दायित्व। संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ ओपी राय, विभाग के को-ऑर्डिनेटर डॉ राजेश्वर कुमार, प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सिंह के अलावे पत्रकारिता विभाग के तीनों पार्ट के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ राजेश्वर कुमार ने कहा कि पहले हमें एक अच्छा इंसान, फिर नागरिक और उसके बाद पत्रकार बनना चाहिए। मीडिया समाज का प्रहरी का काम करता है। इसलिए समाज में मीडिया का हमेशा सकारात्मक भूमिका होनी चाहिए। अगर मीडिया सजग होगा तो समाज के सभी वर्गों का विकास होगा।

Shaheed Diwas

मंच संचालन द्वितीय वर्ष की छात्रा शम्मी भारती ने किया। संगोष्ठी में सचिन, अमित, प्रियंका, उज्ज्वल, शालिनी, सपना, भारती, आलोक, दिलजीत, साहिल सहित कई अन्य छात्र एवं छात्राओं ने अपने विचार रखें.

#Muzaffarpur #News #lscollege