Headlines

MP Sinha Science College मुजफ्फरपुर में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

MP Sinha Science College मुजफ्फरपुर में हिंदी दिवस MP Sinha Science College मुजफ्फरपुर में हिंदी दिवस
Advertisements

Muzaffarpur 16 September: आज, 16 सितंबर 2025 को MP Sinha Science College मुजफ्फरपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, सेहत केंद्र और हिंदी विभाग ने भारतीय भाषा मंच, नई दिल्ली के साथ मिलकर आयोजित किया।

MP Sinha Science College मुजफ्फरपुर में हिंदी दिवस

समारोह की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार और अन्य प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के प्रोफेसर प्रमोद कुमार उपस्थित थे। उन्होंने “विश्व भाषा की ओर अग्रसर हिंदी” विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

MP Sinha Science College मुजफ्फरपुर में हिंदी दिवस

प्रो. प्रमोद कुमार ने वैश्विक स्तर पर हिंदी की स्थिति, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका, और संविधान में हिंदी को लेकर किए गए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के भूमंडलीकरण के दौर में यह डर बना हुआ है कि कहीं हिंदी बाजार की भाषा बनकर अपनी पहचान और आत्मसम्मान न खो दे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम सभी को अपनी भाषा का सम्मान बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

इसके बाद, डॉ. राज कुमार सिंह ने हिंदी की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में हिंदी को “हमारी विरासत, हमारी पहचान, और हमारी संस्कृति की धड़कन” बताया। उन्होंने सभी से हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्थान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार साह ने किया, जिन्होंने स्वागत और विषय प्रवेश भी कराया। धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभाग के आचार्य अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस समारोह में डॉ. मुख लाल राय, डॉ. आलोक रंजन त्रिपाठी, डॉ. मो. कौशर अली, डॉ. मु. एजाज अनवर, डॉ. अजय कुमार सहित कई प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *