Muzaffarpur 4 October : राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में Muzaffarpur Basketball Team दोनो वर्गों (अंडर14 और अंडर 17) में उपविजेता बनी।
Muzaffarpur Basketball Team
बिहार राज्य खेल विभाग पटना के तत्वावधान में आयोजित बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले की टीम ने अंडर – 14 और अंडर -17 वर्ग में उपविजेता एवं अंडर-19 वर्ग में तीसरे स्थान पर रही।

मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग फाइनल का मुकाबला पटना से खेला गया। संघर्षपुर्ण मैच में जिसमें 14-15 से हारकर मुजफ्फरपुर की टीम उपविजेता बनी।टीम की तरफ से सर्वाधिक स्कोर सुदीप्ति ने किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला गया बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। जिसमें 12-16 के स्कोर से हारकर मुजफ्फरपुर की टीम उपविजेता बनी। टीम की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्रमशः कशिश,अदिती केजरीवाल और जानवी ने किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग का मैच लीग बेसिस पर खेला गया। जिसमें टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।टीम की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चेरी तुलस्यान ने किया।
Bihar University Inter College Badminton Tournament https://t.co/tFu8UpIyW3 #Muzaffarpur #badminton @DineshCRai pic.twitter.com/Dic9O6pcwO
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 4, 2024
इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार,जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता, जी० डी; मदर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, सेक्रेड हर्ट स्कूल की प्राचार्या सिस्टर विद्या,मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सदस्य एवं खिलाड़ियों ने मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल टीम की खिलाड़ीयों एवं उनके प्रशिक्षक रणप्रताप जयसवाल, शम्स तबरेज खान और राजदीप, दल प्रबंधक निधि को बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।