Muzaffarpur 25 July : दिनांक 24 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम और माउंट लिटेरा जी स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम एक के मुकाबले आठ गोलों से विजय प्राप्त किए।
Muzaffarpur Boys Football
पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।

आज का मैच इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम और माउंट लिटेरा जी स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के ,संरक्षक शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कार्यकारी सचिव सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू , पूर्व महिला खिलाड़ी कल्पना सिंह, पूर्व खिलाड़ी राम बाबू
चौधरी,अभिषेक कुमार मोहम्मद नाजिर सुरेश महतो के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।
खेल के शुरुआत से ही इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम के द्वारा दवाब बनाया गया के जर्सी नंबर 15 मोहित ने खेल के तीसरे मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिए। पुनः खेल के 9 वे मिनट में जर्सी नंबर 1 बेलाल ने ,20 वे मिनट में जर्सी नंबर 14 कुंदन ने,और 30 वे मिनट में जर्सी नंबर 7 कमलेश ने गोल कर इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड टीम चार गोल से आगे हो गई। मध्यांतर तक इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड टीम शून्य के मुकाबले 4 गोल से आगे थी।
Muzaffarpur Boys Football League इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड विजयी https://t.co/0gh2DWihHQ #Muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 22, 2024
मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड के जर्सी नंबर 8 सौरव कुमार ने 37 वे और 48 वे मिनट मे ,जर्सी नंबर 1 बेलाल ने 40 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को सात शून्य से आगे कर दिए। माउंट लिटेरा टीम के जर्सी नंबर 11 समीर रेजा ने खेल के 50 मिनट में अपनी टीम के लिए गोले कर स्कोर एक के मुकाबले सात गोल कर दिए। पुनः इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड के जर्सी नंबर 14 कुंदन ने 63 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक के मुकाबले आठ गोल से आगे कर दिया।
खेल के अंत में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम ने माउंट लिटेरा जी स्कूल फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले आठ गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में मोहम्मद सलाउद्दीन, ब्रजेंद्र चौधरी उर्फ बैजू दा , राकेश पासवान और मणिराज के द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 25 07 24 को कोई मैच नही खेला जाएगा ।अगला मैच 26 07 24 को मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और किंग कोबरा बी टीम के बीच खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।