Muzaffarpur 22 July : Muzaffarpur Boys Football League आज दिनांक 22 July 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम और किंग कोबरा बी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड के खिलाड़ी कुंदन के द्वारा किए गए 4 गोल के बदौलत इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम शून्य के मुकाबले 7 गोलों से विजय प्राप्त किए।
Muzaffarpur Boys Football League
पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।

आज का मैच इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम और किंग कोबरा बी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विनी खत्री, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू , पूर्व खिलाड़ी अजीत कुमार,अभिषेक कुमार के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।
Muzaffarpur Boys Football League रोशन के 5 गोल https://t.co/F2Hudn5SL6 #Muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 21, 2024
खेल के शुरुआत से ही इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम के द्वारा दवाब बनाया गया के जर्सी नंबर 1 बेलाल ने खेल के पहले और दूसरे मिनट में लगातार दो गोल कर अपनी टीम को दो गोल से आगे कर दिए। पुनः खेल के 15 वे मिनट ,27 वे मिनट ,32 वे मिनट में जर्सी नंबर 17 कुंदन ने लगातार तीन गोल कर हैट्रिक बनाया जिससे इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड टीम पांच गोल से आगे हो गई। मध्यांतर तक इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड टीम शून्य के मुकाबले पांच गोल से आगे थी।
मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड के जर्सी नंबर 17 कुंदन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 37 वे मिनट अपना चौथा और टीम का छठा गोल किया । खेल के 40 वे मिनट में जर्सी नंबर 11 रेहान ने अपनी टीम का सातवा गोल किया। कुंदन के द्वारा अपनी टीम के लिए लगातार चार गोल किया गया।
Muzaffarpur Boys Football यंग बॉयज फुटबॉल टीम https://t.co/H8AC6vMn2Y #Muzaffarpur #football pic.twitter.com/pQiLWNLbv9
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 20, 2024
खेल के अंत में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम ने किंग कोबरा बी फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले सात गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में बृजेन्द्र चौधरी उर्फ बैजू दा , मोहम्मद सलाउद्दीन एवम राकेश पासवान और सुरेश महतो के द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 23 07 24 को जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम और पुलिस बॉयज फुटबॉल अकादमी के बीच खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।