Headlines

Muzaffarpur Boys Football League मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी विजयी

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 26 July : Muzaffarpur Boys Football League आज दिनांक 26 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और की कोबरा बी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के जर्सी नंबर 5 कुणाल का चार गोल के बदौलत शून्य के मुकाबले 7 गोलों से विजय प्राप्त किए।

Muzaffarpur Boys Football League


पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।

आज का मैच मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और किंग कोबरा बी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार।सिंह,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , विमल कुमार सिन्हा, ब्रजेंद्र चौधरी उर्फ बैजू दा ,बीरेंद्र कुमार यादव के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

Muzaffarpur Boys Football League
Muzaffarpur Boys Football League


खेल के शुरुआत में ही मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी ने दवाब बनाया और उसके खिलाड़ी जर्सी नंबर 5 कुणाल ने खेल के 14 वे और 15 वे मिनट में लगातार दो गोल कर ने अपनी टीम को दो गोलों से बढ़त दिला दिए।मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी की टीम दो शून्य से आगे थी। मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन सफलता मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी को मिली.

मध्यांतर के तुरत बाद मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी टीम के जर्सी नंबर 12 अर्जुन ने खेल के 36 वे और 37 वे मिनट में लगातार दो गोल कर अपनी टीम को चार शून्य से आगे कर दिए। खेल के 43 वे मिनट में जर्सी नंबर 5 कुणाल ने,54 वे मिनट में जर्सी नंबर 13 अभिषेक ने और पुनः 58 वे मिनट में जर्सी नंबर 5 कुणाल ने अपना चौथा और टीम का सातवां गोल किया।


खेल के अंत में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी ने किंग कोबरा बी फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले 7 गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में मुहम्मद सलाउद्दीन,दीपक कुमार , राकेश पासवान एवम मणिराज के द्वारा किया गया।


टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 28 07 24 को प्रथम सेमी फाइनल मैच अमित इलेवन फुटबॉल टीम और मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच खेला जाएगा दिनांक 29 07 24 को दूसरा सेमी फाइनल मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम और किंग कोबरा ए टीम के बीच खेला जाएगा। दिनांक 30 07 24 को दोनो सेमी फाइनल के हारे हुए टीम के बीच तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा। दिनांक 04 08 24 को दोनो सेमी फाइनल के विजेता के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *