Headlines

Muzaffarpur Boys Football League खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में

Muzaffarpur Boys Football League Muzaffarpur Boys Football League
Advertisements

Muzaffarpur 17 July : आज दिनांक 17 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर Muzaffarpur Boys Football League टूर्नामेंट में जागृति फुटबॉल टीम और जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया.

Muzaffarpur Boys Football League

जागृति फुटबॉल टीम के द्वारा मैच में जी डी मदर स्कूल टीम के विरुद्ध 13 गोल किया गया लेकिन खेल के नियमों का उल्लंघन करने के कारण जीत से वंचित हो गए । जी डी मदर टीम के द्वारा जागृति फुटबॉल टीम के विरुद्ध उनके 4 खिलाड़ियों के विरुद्ध अधिक उम्र के खिलाड़ी होने पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

Muzaffarpur Boys Football League
Muzaffarpur Boys Football League


Muzaffarpur Boys Football League : पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के 01 जनवरी 2009 से 31 12 14 बीच के उम्र के बच्चों के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।

आज का मैच जागृति फुटबॉल टीम और जी डी मदर स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव श्री सुनील कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू मुहम्मद नाजिर , इरशाद मलिक, पूर्व महिला फुटबॉल खिलाड़ी एवम जी डी मदर स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर कल्पना सिंह के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।


खेल के शुरुआत से ही जागृति फुटबॉल टीम के द्वारा दवाब बनाया गया पूरे मैच में कुल 13 गोल किया गया जी डी मदर स्कूल टीम के द्वारा कोई गोल नही किया गया। जी डी मदर फुटबॉल टीम के द्वारा जागृति फुटबॉल टीम के विरुद्ध अधिक उम्र के 4 खिलाड़ियों को खिलाने पर आपत्ति दर्ज किया गया जिसकी जांच टूर्नामेंट कमिटी की गई और एक खिलाड़ी जर्सी नंबर 23 विक्रम कुमार के विरुद्ध आरोप सही पाया गया जांच में उनकी उम्र 2007 का पाया गया जबकि वर्ष जनवरी 2009 से पहले के उम्र के बच्चों को भाग लेने की अनुमति नहीं थी जिसके बाद खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए टीम को स्क्रैच नही किया गया क्योंकि अगर टीम को स्क्रैच कर दिया जाता तो जो सही उम्र के खिलाड़ी है ओ आगे खेलने से वंचित हो जाते इसलिए जागृति फुटबाल टीम को चेतावनी देते हुए गलत आचरण के लिए जागृति फुटबॉल टीम को जीत का प्वाइंट नहीं देते हुए जीत का प्वाइंट जी डी मदर स्कूल टीम को दिया गया और विजेता घोषित किया गया।


खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में मुहम्मद सलाउद्दीन,सुरेश महतो, दीपक कुमार एवम मणिराज के द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 18 07 24 को यंग बॉयज फुटबॉल टीम और किंग कोबरा बी टीम के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *