Headlines

Muzaffarpur Boys Football League रोशन के 5 गोल के बदौलत अमित इलेवन टीम 5 गोलों से विजयी

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 21 July : Muzaffarpur Boys Football League आज दिनांक 21 July को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में अमित इलेवन फुटबॉल टीम और जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें अमित इलेवन के खिलाड़ी रोशन के द्वारा किए गए 5 गोल के बदौलत अमित इलेवन फुटबॉल टीम शून्य के मुकाबले 5 गोलों से विजय प्राप्त किए।

Muzaffarpur Boys Football League


पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।

Muzaffarpur Boys Football League
Muzaffarpur Boys Football League

आज का मैच अमित इलेवन फुटबॉल टीम और जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक पंकज कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू , संदीप सिंह उर्फ बॉबी,पूर्व खिलाड़ी राम बाबू चौधरी,उमाशंकर यादव उर्फ लड्डू,रमेश कुमार पूर्व महिला खिलाड़ी और स्पोर्ट्स टीचर कल्पना सिंह के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।


Muzaffarpur Boys Football League खेल के शुरुआत से ही अमित इलेवन फुटबॉल टीम के द्वारा दवाब बनाया गया के जर्सी नंबर 9 रोशन ने खेल के 19 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिए। पुनः खेल के 26 वे मिनट में जर्सी नंबर 9 रोशन ने अपना और अपने टीम के लिए दूसरा गोल कर अपनी टीम को दो गोल से आगे कर दिए। मध्यांतर तक अमित इलेवन शून्य के मुकाबले दो गोल से आगे थी।

मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन अमित इलेवन के जर्सी नंबर 9 रोशन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 38 वे , 48 वे और 55 वे लगातार तीन गोल कर अपनी टीम को शून्य के मुकाबले पांच गोल से आगे कर दिए। रोशन के द्वारा अपनी टीम के सभी पांच गोले किए।


खेल के अंत में अमित इलेवन फुटबॉल टीम ने जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले पांच गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में सुरेश महतो,बृजेन्द्र चौधरी उर्फ बैजू दा ,मणिराज एवम दीपक कुमार के द्वारा किया गया।


टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 22 07 24 को किंग कोबरा बी फुटबॉल टीम और इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।