Headlines

Muzaffarpur Chess Championship : अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन

muzaffarpur chess championship muzaffarpur chess championship
Advertisements

अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि हिमांशु कुमार संयुक्त सचिव बिहार शतरंज संघ, पंकज कुमार निदेशक जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल, नीलम सिंह प्राचार्य जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल ने संयुक्त रूप से किया।

Muzaffarpur 19 July :

अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि हिमांशु कुमार संयुक्त सचिव बिहार शतरंज संघ, पंकज कुमार निदेशक जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल, नीलम सिंह प्राचार्य जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल ने संयुक्त रूप से किया।

Service Regularization

प्रतियोगिता का शुरुवात शतरंज का चाल चलकर किया गया। प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यालय के 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता छात्र एवं छात्राओं के विभिन्न आयु वर्ग अंडर 9 अंडर 11 अंडर 30 अंडर 15 अंडर-19 में आयोजित हो रही है।

Service Regularization
Service Regularization

आज खेले गए पहले चक्र के मुकाबले में अंडर 9 बालिका वर्ग में स्वरा, अंडर 11 बालिका वर्ग में नियति, अध्या, अनन्या और कृति संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। अंडर 13 में प्राची, अंडर 15 में अनन्या, आध्या और शांभवी अंडर-19 में कमाक्षी शीर्ष पर है।
बालक वर्ग में अंडर 9 के शाद अनवर, आर्यन, अंडर 11 के अक्षय, सिद्धार्थ, विवान, अंडर 13 के तेजस, नवनीत, अंडर 15 के अमृत रौनक, आदर्श, शौर्य, आयुष्मान, अंडर-19 के राज आर्यन, अरमान सोनी और किउस 1–1 अंक के साथ शीर्ष पर हैं।

Service Regularization

मौके पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रणप्रताप जयसवाल, दिलमोहन झा,संगीता कुमारी एवम विभिन्न विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे। मंच संचालन ललन प्रसाद कर्ण ने किया। निर्णायक की भूमिका में मनीष कुमार एवं राघवेंद्र मौजूद थे.

#Muzaffarpur #Chess #chesschampionship

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *