Muzaffarpur 28 May : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 Muzaffarpur Cricket League में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।
Muzaffarpur Cricket League
अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में Muzaffarpur Cricket League की पहली जीत।
जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया।
ऋतिक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रनो का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें आशीष ने 30 एवम साकेत ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से ऋतिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही राहुल को 2,शिव प्रकाश को 2 एवम गौरव को 1विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।
U19 Muzaffarpur Cricket League में पुलिस लाइन की जीत https://t.co/JmKfsGOTSv #Muzaffarpur #goltoo pic.twitter.com/Nma8wT5txd
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 28, 2024
जवाब में खेलने बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने 22 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 138 रन बना लिए।
बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गौरव ने नाबाद 56 रनो की पारी खेली वहीं शिवम ने 22 रन बनाए।
गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से अंकित, गोलू,रवि एवम हर्षित ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर सन्नी वर्मा एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर अविनाश कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में आयुष राज उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।