Headlines

Muzaffarpur Cricket League रोमांचक मुकाबले में भारती क्लब बना चैम्पियन, चंद्रप्रकाश की नाबाद अर्धशतकीय पारी से 3 विकेट से जीत

Muzaffarpur Cricket League भारती क्लब चैम्पियन! Muzaffarpur Cricket League भारती क्लब चैम्पियन!
Advertisements

Muzaffarpur 7 February : Muzaffarpur Cricket League 2024-25 में भारती क्लब ने यंग मेंस क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराकर खिताब जीता। चंद्रप्रकाश की नाबाद 56 रन की पारी से टीम बनी चैम्पियन।

Muzaffarpur Cricket League भारती क्लब चैम्पियन!

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League (सत्र 2024–25) के फाइनल मुकाबले में भारती क्लब ने यंग मेंस क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। लो-स्कोरिंग लेकिन बेहद दिलचस्प इस मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को अंत तक मुकाबले से बांधे रखा।

Muzaffarpur Cricket League भारती क्लब चैम्पियन!
Muzaffarpur Cricket League भारती क्लब चैम्पियन!

स्थानीय खेल मैदान में खेले गए निर्धारित 30 ओवर के मैच में यंग मेंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 24 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अंकित आनंद ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, जबकि विकास ने 13, शिव प्रकाश और अमित कुमार ने 11-11 रन का योगदान दिया।

भारती क्लब की ओर से गेंदबाजी में राहुल किशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। विशाल और देवाशीष को 2-2 विकेट मिले, जबकि रविशंकर को 1 विकेट प्राप्त हुआ। एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ।

Muzaffarpur Cricket League भारती क्लब चैम्पियन!
Muzaffarpur Cricket League भारती क्लब चैम्पियन!

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती क्लब की शुरुआत साधारण रही, लेकिन चंद्रप्रकाश ने जिम्मेदारी संभालते हुए साहसिक बल्लेबाजी की और नाबाद 56 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। कुणाल किशोर ने भी नाबाद 18 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। भारती क्लब ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यंग मेंस क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित आनंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि युवराज और अभिषेक को 1-1 विकेट मिला।

शानदार प्रदर्शन के लिए भारती क्लब के चंद्रप्रकाश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध रवि कुमार और मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध विकास कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी आदित्य गौरव ने संभाली।

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सहित अन्य पूर्व क्रिकेटर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *