MDCA League 1 May : Muzaffarpur cricket Academy मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट लीग के तीसरे चरण में 30 अप्रैल को खेले गए मैच में एक महत्वपूर्ण मैच क्रिकेट एकेडमी जूनियर एवं सुस्ता क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।
सुस्ता क्रिकेट क्लब बल्लेबाजी
टॉस जीतकर क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने पहले गेंदबाजी करते हुए सुस्ता क्रिकेट क्लब को 129 रनों पर ही ढेर कर दिया। सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से धीरज (57 रन) के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए।

क्रिकेट एकेडमी जूनियर गेंदबाजी
गेंदबाजी करते हुए क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से अंकित 2 निखिल एक जसीम दो रुपेश एक एवं आदित्य सिन्हा ने एक विकेट प्राप्त किया।
क्रिकेट एकेडमी जूनियर बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने तूफानी शुरुआत करते हुए 7.3 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त किया। जिसमें अमन ने 23 गेंद में नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेली। आदित्य सिन्हा 12 बॉल में 19 रन कुशदेव 8 बॉल में 26 रन एवं आयुष ने 5 गेंदों में 9 रनों की नाबाद योगदान दिया।
National Targetball के लिए बिहार टारगेटबॉल टीम का चयन – GoltooNews https://t.co/VviVWlqmv7 #targetball#Bihar
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 30, 2023
इतने विशाल अंतर से जीतने के बाद क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
मैन ऑफ द मैच
आज का मैन ऑफ द मैच अवार्ड अमन को उनके शानदार तूफानी पारी के लिए दिया गया।
#cricket #Muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।