Headlines

Muzaffarpur Cricket League के पहले मैच में क्रिकेट एकेडमी की पहली जीत

Muzaffarpur Cricket League Muzaffarpur Cricket League
Advertisements

Muzaffarpur 18 October : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League में आज क्रिकेट एकेडमी ने आरव क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

Muzaffarpur Cricket League

सीनियर लीग के पहले मैच में क्रिकेट एकेडमी की पहली जीत। सौरव सिंह हुए मैन ऑफ द मैच। आरव क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League


आज स्थानीय खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।आरव क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाए।आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सौरव ने 29,सिद्धांत ने 28,सचिन ने 30,एवम दिलशाद ने 11 रन बनाए।
गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सौरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए वही अभिनव आलोक ने 3, भरत ने विकेट झटके।


ज़बाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत के लिए 130 रन बना लिए।
क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शिवम ने नाबाद 53, भरत ने 37,अभिनव आलोक ने 13 एवम आयुष ने नाबाद 4 रन बनाए।
गेंदबाजी में आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से दिलशाद ने 2 एवम अंकुर ने 1 विकेट लिए।
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के सौरव को दिया गया।
आज के अंपायर सचिन कुमार एवम अविनाश कुमार वही स्कोर अभिषेक कुमार थे।