Headlines

Muzaffarpur Cricket News :15 वीं जिला स्तरीय स्व. कमला देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur Cricket News 15 January: पेफी- बिहार चैप्टर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त) एवं ओरिएंट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ओरियंट क्लब के मैदान मे 15वीं स्वर्गीय कमला देवी मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (उमंग कप- 2023) का उद्घाटन शहर की उप महापौर डॉक्टर मोनालिसा ने किया। इस मौके पर वार्ड 30 की पार्षद सुरभि शिखा एवं डॉ. नवीन कुमार, डॉ. महेश चंद्र प्रसाद, काजी मुहम्मदपुर थाना की एस.आई. राखी कुमारी एवं पेफी-बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। आज का पहला मैच सोमू-11 बनाम राजन-11 के बीच खेला गया, जिसमें सोमू-11 ने रोमांचक मुकाबले मे 23 रनों से जीत दर्ज की।

SKJ Law College
SKJ Law College


पहले बल्लेबाजी करते हुए सोमू-11 की टीम ने 16 ओवर की समाप्ति पर 160 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए राजन 11 की टीम 15 ओवर की समाप्ति पे सभी विकेट गवां कर 147 रनों पर सिमट गयी। स्कोरकार्ड:-
सोमू-11 बल्लेबाज़ –

  1. सूरज – 24 बॉल 48 रन
  2. साहिल – 17 बॉल 27 रन

राजन -11 गेंदबाज –

  1. निजाम – 4 ओवर 38 रन 3 विकेट
  2. बॉबी – 4 ओवर 9 रन 2 विकेट
SKJ Law College

राजन -11 बल्लेबाज –

  1. विक्की – 22 बॉल 39 रन
  2. रिक्कू – 14 बॉल 25 रन

सोमू-11 गेंदबाज –

  1. कैफ़ी – 3 ओवर 27 रन 2 विकेट
  2. नीरज – 3 25 रन 2 विकेट
SKJ Law College

विजेता टीम के सूरज को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। आज के मैच के निर्णायक रजनीश सिंह एवं नन्हें थे, मंच संचालन अभिजीत रंजन ने किया I समस्त जानकारी आयोजन सचिव राहुल वर्मा ने दी I

#cricket #Muzaffarpur