Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 September : मुजफ्फरपुर में रंगदारी में व्यापारी से डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी गई है. मुजफ्फरपुर के एक कपड़ा व्यापारी से रंगदारी नहीं देने पर जान से मरने की धमकी भी दी गई है. धमकी में यह भी कहा है की पैसे नहीं मिलने पर सुबह का सूरज नहीं देख पाओगे.

1.5 Cr. Ransom demanded in Muzaffarpur


पुराणी बाजार के रंजन वस्त्रालय से फिरौती मांगी गई है. रंजन वस्त्रालय पर कुछ अपराधी हथियारों के साथ आये और धमकाते हुए फिरौती मांगी और दुकान पर टाला लगा दिया और कहा उससे (एसएसपी जयंतकांत का नाम लेकर ) कहो ताला खुलवा दे. हिम्मत है तो ताला खुलवा दे. पैसे नही दोगे तो सुबह का सूरज नहीं देख पाओगे. व्यापारी ने दो नशे के कारोबारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है नगर थाने में .


अभी कल की घटना है बेगूसराय में लगातार 30 किलोमीटर तक अपराधियों द्वारा सड़क पर लगातार फायरिंग करने की. घटना से बिहार की पुलिस और आम जनता स्तब्ध है. बिहार पुलिस के क्रियाकलापों पर सवाल उठने लगे हैं.

Advertisements


गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में 1 महीने पहले ही 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी प्रॉपर्टी डीलर से इस रंगदारी की घटना के बाद से मुजफ्फरपुर में इस बात की आशंका बढ़ गई थी कि अब दो गुटों में आपसी रंजिश बढ़ेगी. मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी की बड़ी-बड़ी डीलिंग होने के बाद इस तरह की घटना आम है.

#crimenews #muzaffarpurnews #crime

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.