Muzaffarpur News
Advertisements
मुजफ्फरपुर पुलिस (सरैया) द्वारा बैंक लूट कांड का उद्भेदन, हथियार और लूट की राशि भी बरामद

Muzaffarpur 19 April : पी एन बी बैंक लूट कांड के सरगना फरार अपराधी गिरफ्तार बड़ी मात्रा में हथियार और लूट की राशि भी बरामद. गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरैया के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरैया सुनील कुमार थानाध्यक्ष के साथ सरैया थाना के जितेंद्र, गौतम, राकेश और बीएमपी और महिला सशस्त्र बल शामिल थे.

सरैया थाना स्थित बसैठा पीएनबी बैंक के लूट कांड के फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने ने बहिलवारा भुवाल दक्षिणी से सरैया पीएनबी बैंक लोन कार्ड के अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से अवैध रागनी और हथियार कारतूस मोबाइल पीएम भी लूट के खेत से बरामद किए गए हैं साथ में दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

अपराध कर्मियों से पूछताछ के आधार और निशानदेही पर दौलतपुर चांदी थाना हाजीपुर सदर निवासी अखिलेश कुमार महतो के घर से बैंक लूट की राशि बरामद कर ली गई है.

Advertisements

गिरफ्तार अपराधियों के नाम है फूल बाबू महतो दूधिया थाना अकिलपुर जिला सारण सोनू कुमार बहिलवारा भुवाल दक्षिणी थाना सरैया जिला मुजफ्फरपुर गिरफ्तार. इन दोनों अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस मोबाइल कुल नगद ₹75 हजार बैंक लूट की राशि पीएनबी पर्ची मोहर के साथ बरामद हुए हैं. पुलिस छानबीन में जुट गई है अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है. मुजफ्फरपुर पुलिस (सरैया) बैंक लूट कांड का उद्भेदन.

#Muzaffarpurpolice #Crimenews #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.