Headlines

Muzaffarpur Crime News : मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सुपरवाइजर की हत्या

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 25 February : बेला स्थित मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बिस्कुट कंपनी में काम करने वाले सुपरवाइजर की हत्या 24 फरवरी की रात कर दी गई है.24 फरवरी की रात मरने वाले की पहचान बेला वार्ड 49 के प्रेम कुमार के रूप में हुई है.

रविवार को हुई व्यवसायी गोविन्द ड्रोलिया हत्याकांड की गुत्थी सुलझी नहीं थी की फिर एक हत्या से सिहर उठा है मुजफ्फरपुर.जिसके विरोध में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने मुजफ्फरपुर बंद का आह्वान किया है.

बेला स्थिति थाने के इंचार्ज कुंदन कुमार का कहना है सड़क दुर्घटना में मौत हुई है. जबकि मृतक के पुत्र नीति ने कहा कि सिर में गोली मारकर हत्या की गई है. 45 वर्षीय प्रेम कुमार का शव एसकेएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में बेला पुलिस ने रखवा दिया था.

SKJ Law College

मृतक प्रेम कुमार के पुत्र नितिन ने बताया कि उनके पिता पिछले 5 साल से एक बिस्कुट फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहे थे काम समाप्त कर गुरुवार रात को घर लौट रहे थे.गेट के बाहर किसी व्यक्ति से उनका विवाद हुआ था. लेकिन विवाद का कारण बताना संभव नहीं है. पुत्र नितिन के अनुसार कोई गोलू नाम का लड़का उनसे मिला था. उसके बाद फैक्ट्री जाने की बात कही थी. फैक्ट्री से कुछ दूर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई.पुत्र नितिन के अनुसार की गोली किसने चलाई जानकारी नहीं है. यह सभी जानकारी है उसके पिता के साथ काम करने वाले वर्कर ने उन्हें यह सब बताया.

मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार 25 फरवरी को होगा इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.समाचार लिखे जाने तक एफआईआर अभी तक के दर्ज नहीं हुआ था

#muzaffarpur #muzaffarpurnews #muzaffarpurcrimenews