Muzaffarpur 11 June : बाइक लुटेरे गिरोह का उद्भेदन 6 से भी ज्यादा बाइक के साथ-साथ शातिर अपराधी हिरासत में फौजी रोशन रंजन और गार्ड विनोद पासवान से मंगलवार की रात को सदर थाना के अंतर्गत बाइक लूट ली गई थी. लूटी बाइक की तलाश में सदर थाना और मनियारी थाना ने एक साथ कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया.
Muzaffarpur Crime News : आमगोला चिकन दुकान के स्टाफ को गोली मारने की घटना में कोई सुराग नहीं – GoltooNews https://t.co/BlTVT4gMm9 #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 11, 2022
गुरुवार की देर रात मनियारी थाना इलाके से दर्जनों लूटी गई बाइक बरामद किए गए साथ में 7 शातिर बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया.
आज इन शातिर अपराधियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पिछले 4 दिनों में कई बाइक की लूट हुई थी सदर थाने से लेकर मनियारी थाने के बीच में.
Muzaffarpur News : विवादित बयान पर मुजफ्फरपुर में नेशनल हाईवे 28 प्रदर्शन, रांची में पुलिस फायरिंग – GoltooNews https://t.co/YQb01b4q7V
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 11, 2022

मुजफ्फरपुर में हाई स्पीड बाइक की संख्या बढ़ गई है और बीच सड़क पर लहरिया मारकर चलाने की घटनाएं भी बढ़ गई है. इन शातिर अपराधियों से पुलिस ने छानबीन कर रही है और पूछताछ कर रही है.

लूटी गई बाइक को रीमॉडल कर थोड़ी बहुत फेरबदल कर उसे कुछ आने पौने दामों में आसपास के जिलों या नेपाल में बेच दिया जाता है. क्योंकि कागजातों की जांच सघन रूप से होती नहीं है. बिना पेपर वाली गाड़ियां भी सड़क पर सरपट दौड़ती रहती हैं जिन्हे देखने वाला कोई नहीं होता है.
#Muzaffarpurnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।