Headlines

Muzaffarpur Crime News : मुजफ्फरपुर में एक डॉक्टर बैंक से पैसे निकालने के बाद हो गए हैं गायब

goltoonews goltoonews
Advertisements

असम से सरकारी कार्य के लिए आए मुजफ्फरपुर में असम के वीडियो वेटरनरी डॉक्टर बैंक से पैसे निकालने सरैयागंज आईडीबीआई बैंक गए थे

Muzaffarpur 4 September: मुजफ्फरपुर में एक डॉक्टर बैंक से पैसे निकालने के बाद हो गए हैं गायब असम से सरकारी कार्य के लिए आए थे . मुजफ्फरपुर में असम के वेटरनरी डॉक्टर बैंक से पैसे निकालने सरैयागंज आईडीबीआई बैंक गए थे. ₹80000 निकासी के बाद से वह गायब हो गए. रहस्मय ढंग से गायब हो जाने पर परिवार वाले चिंतित है. 2 सितंबर की घटना है. तब से मोबाइल भी बंद है. उनके परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका देखते हुए टाउन थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है और बरामदगी की गुहार भी लगाई.

Shaheed Diwas
डॉक्टर हबीबउर रहमान and Family

परिवार वालों ने बताया कि डॉक्टर हबीबउर रहमान असम सरकार में फील्ड वेटरनरी डॉक्टर है. असम के बारपेटा जिले के हावी थाना की रहने वाली हैं. बैंक से पैसे निकालने का मैसेज तो उनकी पत्नी के मोबाइल पर आया था. उसके बाद से मोबाइल भी बंद है. उस मैसेज से ही उन्हें पता चला था कि आईडीबीआई बैंक सरैयागंज ब्रांच से पैसे की निकासी हुई है.

मुजफ्फरपुर में इन दिनों अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं. बैंक से पीछा कर रुपए छीनने की घटनाएं आम हो गई हैं और सुनसान जगह पर भी लूटपाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. इन बातों को लेकर उनके परिवार वाले चिंतित हो गए हैं और अनहोनी की आशंका को लेकर भी चिंतित होने लगे हैं. डॉक्टर की पत्नी वहीदा रहमान ने डीएसपी से भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है उन्होंने यह भी कहा कि अब तक पुलिस पर ही भरोसा है.

#crime #crimenws #muzaffarpurcrime #muzaffarpurnews