Headlines

Muzaffarpur Crime News :मुजफ्फरपुर में दवा व्यवसाई को दुकान से निकाल अपराधियों ने गोली मारी

Shaheed Diwas
Advertisements

दवा व्यापारी दिलीप कुमार के यहां तीन बदमाश दवा के बहाने सवेरे 3:00 बजे आए. मेडिसिन सेंटर को तीनों ने खुलवाया पेट दर्द की दवा के बहाने तीन बदमाश अंदर आए.

Muzaffarpur 24 July : मुजफ्फरपुर में दवा व्यवसाई को दवा के बहाने दुकान से निकाल अपराधियों ने गोली मारी. मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र नरियार चौक की घटना है. दवा व्यापारी दिलीप कुमार के यहां तीन बदमाश दवा के बहाने सवेरे 3:00 बजे आए. मेडिसिन सेंटर को तीनों ने खुलवाया पेट दर्द की दवा के बहाने तीन बदमाश अंदर आए. सभी ने गमछा बांध रखा था और अपना चेहरा छुपाया हुआ था.

Shaheed Diwas

तीनों में से एक ने दिलीप पर गोली चला दी. गोली चलाने के दौरान दिलीप ने भी बचाव की कोशिश की जिससे एक बदमाश का हथियार और गमछा गिर गया. गोली चलाने के बाद अपराधी भाग भागने में सफल हो गया है. दिलीप ने पूरी कोशिश की अपराधियों को पकड़ने के लिए, उस यहां तक कि अपराधियों की बाइक को भी पकड़ने की कोशिश की पर घायल हो जाने के कारण दिलीप बेहोश हो गया.

सभी अपराधी भागने में सफल हो गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके से कुछ सामानों को बरामद किया है. घायल दिलीप को लेकर मुजफ्फरपुर के जुरान छपरा के निजी क्लीनिक में लाया गया जहां चिकित्सकों ने अच्छे इलाज के लिए पटना रेफेर कर दिया. दिलीप के बहनोई रामलखन राय नरियारमन चौक के पास दवा की मेडिसिन सेंटर चलाते हैं और प्राथमिक उपचार भी करते हैं.

इस कारण कुछ अपराधी 3:00 बजे सवेरे इलाज के बहाने पहुंचे और दिलीप पर गोली चला दी. दिलीप को गोली पेट में लगी है. गोली चलाने के कारणों का पता अभी तक नहीं चला है. पुलिस छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है.

#Muzaffarpurcrime #Muzaffarpurnews #Crimenews