Headlines

Muzaffarpur Crime News : Police Raids Solver Gang Coaching Exam Center at Muzaffarpur सॉल्वर गिरोह पर शिकंजा,500 कंप्यूटर जब्त

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 12 March : सॉल्वर गिरोह पर शिकंजा कसता जा रहा है. सॉल्वर गिरोह आप समझ गए होंगे सॉल्व करने वाले गिरोह प्रश्न के उत्तर देने वाले को सॉल्वर गिरोह का नाम दिया गया है. पटना से संचालित ऑनलाइन परीक्षा सेंटर पर सॉल्वर गिरोह का कनेक्शन मुजफ्फरपुर से जुड़ गया है. मुजफ्फरपुर के कई ठिकानों पर सदर और दानापुर पुलिस ने मिलकर घंटों सेंटर की जांच की. रामदयालु नगर स्थित नव इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम के कोचिंग इंस्टिट्यूट पर पहुंची. सदर थाना की टीम भी साथ में मौजूद थे.दानापुर पुलिस ने पूरे संस्थान की जांच में 500 से भी ज्यादा कंप्यूटरों को जप्त किया गया और जिसकी FSL जांच की जाएगी. सभी 500 से ज्यादा कंप्यूटरों को जब्तकर,पुलिस FSL जांच करेगी. इस कोचिंग में मौजूद 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है.

Shaheed Diwas

दानापुर थाना के सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि 4 दिन पूर्व पटना में इस गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी. संस्थान के संचालक अश्विनी सौरव सहित चार को गिरफ्तार किया गया. इन सब पर रुपए लेकर फर्जी तरीके से ऑनलाइन परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को पास करवाने का आरोप है. परीक्षार्थी बैठे रहते थे यह लोग सेण्टर से ऑनलाइन ip-address से परीक्षार्थी के कंप्यूटर को हैक कर उनके प्रश्नों के जवाब देते थे.

Shaheed Diwas

पटना में गिरफ्तार अश्वनी का संस्थान रामदयालु नगर में भी है जिस पर छापा मारा गया. सॉल्वर गिरोह का पूरे बिहार में फैले होने की आशंका है. सभी जगह पुलिस छानबीन में जुट गई है. रेलवे की भर्ती,परीक्षा स्टाफ सिलेक्शन कमिटी के परीक्षाओं में 50000 से ₹100000 या इससे भी ज्यादा पैसे लेकर परीक्षार्थियों को पास कराने के ठेके लेते थे सॉल्वर गिरोह के अपराधी.

#Muzaffarpur #crimenews #Biharnews