Headlines

Muzaffarpur District Cricket League भारती जूनियर अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग के अगले चक्र में

Advertisements

Muzaffarpur 21 July : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 19 Muzaffarpur District Cricket League में भारती जूनियर ने बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराकर बेस्ट ऑफ थ्री में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

Muzaffarpur District Cricket League

भारती जूनियर अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग के अगले चक्र में।

बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया।

आर्यन हुए मैन ऑफ द मैच।


आज खेले गए मैच में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 13 ओवर में ही 25 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में भी रन नही बना सकी।बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से राहुल सत्या ने 5,इंतखाब ने 4 एवम हर्ष वर्धन ने 4 रन बनाए।
गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से आर्यन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके वहीं शानू ने 1,एवम अक्षत ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। उसके एक खिलाड़ी रन आउट हुए।

ज़बाब में खेलने उतरी भारती जूनियर ने बिना कोई विकेट खोए 2.4 ओवर में ही जीत के लिए 28 रन बना लिए।भारती जूनियर के तरफ से प्रियांशु ने नाबाद 16 एवम रिशव राज ने नाबाद 6 रन बनाए।


आज के अंपायर सन्नी वर्मा एवम अभिषेक कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *