Headlines

Muzaffarpur District Cricket League में Sai Cricket Academy ने Classic Cricket Club को 56 रनों से हराया

SKJ Law College
Advertisements

जीत के साथ साई क्रिकेट एकेडमी अगले चक्र में


Muzaffarpur 25 April : जिला क्रिकेट लीग में साईं क्रिकेट एकेडमी ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 56 रनों से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए जिसमें नीरज ने 42,आदित्य ने 29, टिंकू ने 16,एवं ललन ने नाबाद 16 रन बनाए।।

SKJ Law College


गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से सचिन ने 3,आयुष ने 2, रजनीश ने 2,मनीष ने 1 ,नवीन ने 1,एवं फ़ैज़ ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


जवाब में खेलने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्तण्ड ने 22,मनीष ने 25,एवं रोहित ने 30 रन बनाए।
गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से मृतुन्जय ने 3,सौरभ ने 2,टिंकू ने 1 एवं नीरज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच साईं क्रिकेट एकेडमी के नीरज को दिया गया।

SKJ Law College


आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं राज कुमार थे।
कल का मैच: आर्यन सुपर किंग्स बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर

#Muzaffarpurnews