Muzaffarpur 26 September : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए Muzaffarpur Jr Boys Football League मैच में किंग कोबरा फुटबॉल A टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में रैंबो फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित किया। जर्सी नंबर 7 गोलू कुमार ने विजयी गोल दागा।
Muzaffarpur Jr Boys Football League
Muzaffarpur Jr Boys Football League प्रतियोगिता में खेले गए आज के मैच में किंग कोबरा फुटबॉल A टीम ने संघर्ष पूर्ण मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबला एक गोल से पराजित कर दिया।
आज दिनांक 26 सितंबर 20 25 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार चंदू जी स्मृति जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत मैच किंग कोबरा फुटबॉल ए टीम बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया.

आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह ने उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, नजीर हुसैन, सुरेश महतो, वीरेंद्र कुमार यादव एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । आज का मैच काफी संघर्षपूर्ण एवं उतार चढ़ाव का रहा लेकिन सफलता किंग कोबरा फुटबॉल A टीम को मिली । किंग कोबरा फुटबॉल ए टीम के जर्सी नंबर 7 गोलू कुमार ने खेल के 20 में मिनट में अपनी टीम के लिए गोलकर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए। मध्यांतर तक किंग कोबरा फुटबॉल क्लब A टीम शून्य के मुकाबले एक गोल से आगे थी।
मध्यांतर के पश्चात दोनों टीमों ने काफी सुंदर, संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। खेल के समाप्ति पश्चात किंग कोबरा फुटबॉल ए टीम ने रैंबो फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया ।
East Zone Jr Athletics Champioship मुजफ्फरपुर के एथलीट्स का जलवा https://t.co/BNRuEAio7z #Muzaffarpur #athletics pic.twitter.com/LyugOWYWds
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 25, 2025
आज के मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में समीम उल हक उर्फ पप्पन एवं इरशाद मलिक तथा फोर्थ रेफरी के रूप में विपिन कुमार प्रतियुक्त थे।
लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 27 सितंबर 25 को माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल टीम एवं मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच मैच खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।