Muzaffarpur 15 September: मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी मेमोरियल Muzaffarpur Jr Football League प्रतियोगिता के प्रारंभिक मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय मुजफ्फरपुर ने किंग कोबरा फुटबॉल अकैडमी ए टीम को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया।
Muzaffarpur Jr Football League की शुरुआत
आज दिनांक 15 सितंबर 20 25 को स्थानीय शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार और चंदू जी मेमोरियल जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ इसका पहला मैच जवाहर नवोदय विद्यालय एवं किंग कोबरा फुटबॉल अकैडमी 18 के बीच खेला गया।

आज का मैच का उद्घाटन नगर विधायक श्री बृजेंद्र चौधरी जी के द्वारा श्री अश्विनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ ,सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव पंकज कुमार मुख्य संरक्षक मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ , डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज मुख्य संरक्षक जिला फुटबाल संघ पंकज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष जिला फुटबाल संघ मोहम्मद सलाउद्दीन उपाध्यक्ष श्री प्रवीण तिवारी उर्फ राजू तिवारी रोहिताश्व तिवारी, पंकज भसीन, बृजेंद्र चौधरी ,राजेंद्र शाह ,राजीव कुमार सिन्हा पूर्व सचिव बिहार शतरंज संघ, राकेश पासवान सुरेश महतो अलीमुद्दीन मोहम्मद कासिम एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया दोनों टीमों ने बरसात के मौसम में बरसात से भीगी खेल मैदान में बारिश के बीच काफी शानदार खेल का प्रदर्शन किया.
खेल के प्रथम भाग में जवाहर नवोदय विद्यालय के जर्सी नंबर 3 साहिल कुमार के द्वारा खेल के 9 में एवं 24 में मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया गया मध्यांतर तक जवाहर नवोदय विद्यालय 2009 से आगे थी। मध्यांतर के पश्चात किंग कोबरा फुटबॉल टीम के द्वारा पलटवार किया गया एवं किंग कोबरा फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 16 पीयूष के द्वारा खेल के 60 मिनिट में अपने टीम के लिए गोल कर बढ़त को काम किया गया।
मुजफ्फरपुर में National Para Yogasan Games बिहार टीम का चयन,दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर https://t.co/T3nYKxiB92 #nationalparayogasan pic.twitter.com/FA2ikYdqs9
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 14, 2025
खेल के अंत में जवाहर नवोदय विद्यालय ने किंग कोबरा फुटबॉल अकैडमी ए टीम को एक के मुकाबले दो गोल से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया। आज के मैच में निर्णायक दीपक कुमार ,सहायक निर्णायक मणिराज एवं इरशाद मलिक एवं चौथे निर्णायक के रूप में समीम उल हक उर्फ पप्पन ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
Muzaffarpur Jr Football League के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 16 सितंबर 2025 को टूर्नामेंट का दूसरा मैच माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच संध्या 3:30 बजे से खेला जाएगा.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।